राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने पर जदयू का कड़ा रुख, बोले- मोदी सरकार कर रही है मनमानी

पटना। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बता दे की नीरज कुमार ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। जिस तरह राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई है, वो कहीं ना कहीं लोकतंत्र की हत्या की भांति है। वही नीरज कुमार ने आगे कहा कि विपक्ष चुप बैठने वाला नहीं है। वह केंद्र सरकार की इस मनमानी को नहीं चलने देगा। उन्होंने कहा की BJP आने वाले चुनाव के लिए जितना भी कोशिश कर ले लेकिन वह बीते चुनाव के हश्र अच्छे तरीके से जानती है। बताते चले कि मानहानि केस में सूरत कोर्ट ने गुरुवार को राहुल गांधी को 2 साल की सजा सूनाई थी। जिसके बाद उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई है। वहीं इस मामले से विपक्षी नेता केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। वही उनका कहना है कि राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई केंद्र सरकार की मनमानी को दर्शा रही है। बता दें कि राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। वही उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। इसी मामले में उनकी संसद सदस्यता समाप्त हो गई है।

About Post Author

You may have missed