पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों नम आंखों से दी विदाई

पंजाब। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव जवाहरके में कड़ी सुरक्षा के बीच आज अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। आज ही मूसेवाला के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया था। उनके शरीर को लगभग दो दर्जन गोलियों ने छलनी कर दिया था। इस साल मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। रविवार की शाम उनकी हत्या कर दी गई थी।
खास ट्रैक्टर से निकली अंतिम यात्रा
जानकारी के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा 5911 ट्रैक्टर से निकाली गई। इसे फूल माला से सजाया गया था। मूसेवाला की कई मीडिया पोस्ट में यह ट्रैक्टर दिखायी देता था। इसके अलावा ट्रैक्टर पर स्टील की एक एके 47 बनाकर रखी गई थी। वह बंदूक पसंद करते थे।

About Post Author

You may have missed