नवादा में हत्या का आरोपी कैदी अस्पताल से भागा, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

नवादा। बिहार के नवादा जिलें में सदर अस्पताल से एक कैदी फरार हो गया। बताया जा रहा कि मंडल कारा नवादा में बंद विचाराधीन कैदी विनय उर्फ छोटू यादव के पैर सुन होने पर उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को वह इलाज के दौरान ही फरार हो गया। वहीं कारा अधीक्षक अजित कुमार ने बंदी के फरार होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि वह चलने से लाचार था। उसके पैर सुन हो गए थे। उनका कहना है कि कुछ लोग उसे भगाकर ले गए हैं। शायद कार से आए हो सकते हैं। बता दें कि वह हत्या मामले में एक साल से ज्यादा समय से जेल में बंद है। इसके साथ ही वह कई प्रकार की बीमारियों का शिकार है। पूर्व में भी जेल प्रशासन द्वारा उसे पटना, एम्स दिल्ली आदि हायर संस्थान इलाज के लिए ले जाया गया था।

कैदी के भागने के बाद जिला से लेकर कारा प्रशासन तक मे हड़कंप मचा है। पिछले 10 दिनों में पुलिस अभिरक्षा से बन्दी के भागने की यह तीसरी घटना है। पुलिस उसकी फिर से खोजबीन कर रही है। बार बार कैदियों के पुलिस अभिरक्षा से और अस्पताल से भागने के कई मामले सामने आते रहते हैं।

About Post Author

You may have missed