राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रात्रिभोज आज, शाम 7 बजे राज्यों के राज्यपाल उपराज्यपाल होंगे शामिल

नई दिल्ली। देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। 21 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई तक है। ऐसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू देश के सभी राज्यपाल और उपराज्यपाल को फेयरवेल देंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में 16 जुलाई की शाम यानी आज 7 बजे राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल को रात्रिभोज पर आमंत्रित करेंगे। वहीं एक दिन बाद यानी 17 जुलाई को उपराष्ट्रपति वेंकैया नाडयू भी सभी राज्यपाल और उपराज्यपाल को लंच के लिए बुलाएंगे। उधर राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा लगातार राज्यों का दौरा कर अपने समर्थन में वोट जुटा रहे हैं।

वहीं राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को विशेष निर्देश दिया है। सभी को 16 जुलाई शाम पांच बजे तक दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि उसी दिन सभी बीजेपी और सहयोगी दलों के सांसदों की डिनर पार्टी भी होगी। माना जा रहा है कि इसके पीछे यह रणनीति है कि एनडीए के सभी सांसदों का सौ प्रतिशत मतदान हो। मतदान से पहले सभी सांसदों को वोट डालने की ट्रेनिंग दी जाएगी। दरअसल एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। चुनाव के बाद 21 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिलेगा। चुनाव में वोटिंग के लिए ख़ास इंक वाला पेन इस्तेमाल किया जाएगा। अपना वोट देने के लिए 1,2,3 लिखकर पसंद बतानी होगी। लेकिन चुनाव में पहली पसंद नहीं बताने पर वोट रद्द हो जाएगा।

About Post Author

You may have missed