प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ एस.एन. उपाध्याय के जयंती के अवसर पर वेबिनार आयोजित,फ्री थिंकर्स एसोसिएशन चलाएगी अभियान

पटना।बिहार के नामी-गिरामी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस एन उपाध्याय के जयंती के अवसर पर फ्री थिंकर्स एसोसिएशन ने उनके सम्मान में एक वेबीनार का आयोजन किया।इस वेबीनार में बिहार के स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ-साथ स्त्री रोग के मामलों में प्रदेश के सर्वाधिक चर्चित चिकित्सक स्व एस एन उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।।इस सेमिनार में वक्ताओं ने बताया कि एस एन उपाध्याय अपने जमाने में सबसे बड़े स्त्री रोग विशेषज्ञ माने जाते थे। इतना ही नहीं गायनकॉलोजी की दुनिया में इन्हें एक आधार स्तंभ माना गया था।इस मौके पर फ्री थिंकर्स एसोसिएशन के महासचिव अजीत शुक्ला ने बताया कि डॉ एसएन उपाध्याय के विचारों को आज जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्था के तरफ से एक अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर फ्री थिंकर्स एसोसिएशन के अजित शुक्ला, इलाहबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील और डॉ उपाध्याय के पौत्र शरद उपाध्याय ने स्त्री रोग के क्षेत्र में डॉक्टर साहब के अतुलनीय योगदान से लोगों को अवगत कराया।

 

इस वेबीनार का उद्देश्य डॉ. एसएन उपाध्याय के रिसर्च और उनके उपचार के तरीके से जो नई तकनीक बिहार में विकसित हुई, उसे आज के बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंचाना है। इसे लेकर आज राजधानी पटना के चिरैंयाटांड स्थित डॉ. उपाध्याय के आवास पर गाइनोकालॉजी के कई नामी विशेषज्ञ जुटे। सभी ने इस क्षेत्र में किये गए डॉ. उपाध्याय के काम को याद किया और उसे बिहार के जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपना भरपूर सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।गौरतलब हो कि स्त्री रोग के क्षेत्र में बिहार में डा. एसएन उपाध्याय ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां प्रदान की हैं।

About Post Author

You may have missed