महागठबंधन सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, देखिए पूरी लिस्ट

पटना। प्रदेश की महा गठबंधन सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार के पूर्व के भांति पास गृह और सामान्य प्रशासन विभाग रहेगा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास नगर विकास, स्वास्थ्य, पथ निर्माण विभाग रहेगा जबकि तेजप्रताप यादव को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेवारी मिली है। विजय कुमार चौधरी इस सरकार के नए वित्त मंत्री बनाए गए हैं। बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। आलोक मेहता राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। अफाक आलम को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है। अशोक चौधरी भवन निर्माण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं।जबकि श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुरेन्द्र यादव को सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं रामानंद यादव को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है। जबकि मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है वहीं कुमार सर्वजीत को पर्यटन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। ललित यादव को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री बनाए गए हैं। संजय कुमार झा को जल संसाधन और सूचना जन संपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। शीला मंडल परिवहन विभाग की मंत्री बनाई गई हैं जबकि समीर महासेठ को उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है।

About Post Author