मुंगेर में रंगदारी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला : एक कर्मी घायल, तीन अपराधी गिरफ्तार
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिलें में रंगदारी मामले में आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी है। जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग किया है। वहीं इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी में हथियार भी बरामद किया है। घटना सफियाबाद के छर्रा पट्टी की अहले सुबह की है। वहीं पुलिस और अपराधियों में झड़प की जानकारी पर भारी मात्रा में पुलिस बल आ गई। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं इस पूरे मामले का एसपी पीसी करके खुलासा करेगें। वही इस दौरान एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ था। जिनको इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।