सहरसा के रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, गुवाहाटी की एक लड़की गिरफ्तार, पूछताछ जारी

सहरसा। बिहार के सहरसा के भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने गुरुवार रात छापेमारी की। जहां गुवाहाटी की एक लड़की बरामद हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक और लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। इस घटना के बाद से रेड लाइट एरिया में हड़कंप मचा हुआ है। पूछताछ के दौरान लड़की ने अपनी पूरी कहानी बताई। लड़की की मां गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर फेंके हुए बोतल बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करती थी। ऐसे में एक महीने पहले उक्त लड़की की एक अनजान व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसके बाद उक्त लड़की सहरसा रेड लाइट एरिया पहुंच गई। लड़की से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना की पुलिस देर शाम गुरुवार को रेड लाइट एरिया में छापेमारी करने गई। वहां पुलिस ने एक लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ करने सदर थाना ले आई। जहां उक्त लड़की से पूछताछ की जा रही।

इधर, मामले को लेकर डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक लड़की रेलवे स्टेशन पर है। सूत्र ने बताया कि वह शायद सेक्स स्वेक्षा से जो होती है उसमें से शामिल है। बाद में हमे अलग-अलग सूत्रों से सूचना मिली कि वो उसी जगह पर है। उसके बाद टीम ने रेड लाइट एरिया पहुंचकर उक्त लड़की को बरामद किया। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह गुवाहाटी की रहने वाली है। घर में माता-पिता से किसी बात को लेकर मन मुटाव हुआ था। इसलिए वो अपने घर से भागकर सहरसा आ गई थी। डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने ये भी बताया कि वो लड़की अब अपने घर जाना चाहती।

About Post Author

You may have missed