August 12, 2026

PATNA : पालीगंज में पुलिस के खबरी की गोली मारकर हत्या, शराब पिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम

पटना। पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के इमामगंज बाजार में बेखौफ अपराधियों ने बीती रात एक पुलिस मुखबिर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। मृतक के परिवार वालों ने घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक का नाम सुभाष पासवान बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर एक घर में अपराधियों ने घुस कर 45 वर्षीय सुभाष पासवान की हत्या कर दी। घटना के बाद पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार ने इमामगंज पहुंचकर घटना पूरी घटना की जानकारी ली। सुभाष के परिवार वाले पुलिस से काफी नाराज हैं, उनका कहना के कि सुभाष की मौत के लिए पुलिस ही जिम्मेदार है। बाताया जाता है कि शराब पीने के बहाने सुभाष बुलाया गया था, फिर उसी घर में जहां वो शराब पीने गया था वहीं कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। सुभाष का अपना घर भी इमामगंज बाजार में ही है।

You may have missed