October 25, 2026

जमुई : बाइक से जा रहे DIO को पुलिस के जवानों ने रोका, परिचय देने के बाद भी उठाया ये कदम

जमुई । जिले के एसपी कोठी के पास सोमवार को झाझा बस स्टैंड के नजदीक शुक्रदास नगर भवन में सामुदायिक किचेन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार को जायजा लेना था और वीसी के सफल संचालन की सारी जिम्मेदारी जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी (DIO) राकेश कुमार के ऊपर थी। राकेश कुमार अपने वाहन से शुक्रदास नगर भवन जा रहे थे। वो जैसे ही झाझा बस स्टैंड पहुंचे वहां पहले से तैनात पुलिस के जवानों ने उन्हें रोका और इसके बाद उनपर लाठी चला दिया। वह अपना परिचय दे ही रहे थे लेकिन पुलिस के जवानों ने उनकी एक नहीं सुनी।

झाझा बस स्टैंड पर जिला प्रशासन की ओर से पुलिस और दंडाधिकारी की तैनाती लॉकडाउन को प्रभावी रुप से लागू कराने को लेकर की गई है। फिर वहां पर मौजूद मीडिया कर्मियों के यह बताने पर कि वो एक अधिकारी हैं और सीएम के कार्यक्रम को लेकर जा रहे हैं तब जाकर मामला थोड़ा शांत हुआ।

पुलिस की लाठी डंडा खाकर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राकेश कुमार का काफी गुस्सा हो गए और दोनों में काफी बहस भी हुई। उसी वक्त जिला के पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार मंडल भी सीएम के वीसी में जा रहे थे। जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राकेश कुमार ने उनकी गाड़ी रुकवाई और पुलिस के जवान की हरकतों से उनको अवगत कराया। एसपी साहब भी जल्दबाजी में थे इसलिए दोनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और पुलिस के जवान को यह निर्देश दिया कि वो बेवजह किसी पर लाठी न चलाएं।

You may have missed