August 10, 2026

PMCH कंबल घोटाला मामला : डॉ समेत तीन लोगों पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला 

  • ब्लैंकेट देने के नाम पर की बड़ी हेरा-फेरी, 344 कंबल में से अस्पताल से 320 कंबल हुए गायब

पटना। राजधानी पटना के पीएमसीएच में कंबल घोटाले मामले में डॉक्टर समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जिसका आवादेन पीएमसीएच प्रबंधन ने दिया था। उनके आवेदन पर पीरबहोर थाने में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा कि जांच के दौरान अस्पताल से 320 कंबल गायब मिले। कुल 334 कंबल का किया आवंटन गया था। वहीं जांच के दौरान स्टॉक में केवल 14 कंबल मिला था। जानकारी के अनुसार, इस केस में डॉक्टर चंदन, तत्कालीन भंडारपाल हेमंत कुमार, सहयोगी शिवेंद्र प्रसाद पर मामला दर्ज हुआ है। वहीं पूर्व में भी भंडार का एलपी रजिस्टर गायब हुआ था। जिस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले की जानकारी खुद पीरबहोर थानाध्यक्ष ने दी है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

You may have missed