राष्ट्रपति चुनाव : पटना पहुंची द्रौपदी मुर्मू का सीएम नीतीश ने किया स्वागत, बीजेपी के कई बड़े नेता रहे मौजूद

पटना। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज बिहार दौरे पर हैं। पटना में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे होटल मौर्या पहुंची, जहां उन्होंने एनडीए के सभी नेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। होटल मौर्या में आयोजित एनडीए के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावे सभी घटकदलों के नेता मौजूद हैं। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में मौजूद सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। द्रौपदी मुर्मू पटना में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहेंगी और दोपहर का भोजन करने के बाद वे गुवाहाटी के लिए रवाना हो जाएंगी। द्रौपदी मुर्मू एनडीए के सभी सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी सांसदों और विधायकों ने उन्हें भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिलाया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल डिप्टी सीएम रेणु देवी की मौजूदगी में स्टेज पर उपहार भेंट किया गया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश ने उनसे अलग से शिष्टाचार भेंट की। इसके साथ ही उनको फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। बता दें कि वह 2 बजे तक पटना में हैं। यहां एनडीए के घटक दलों से चुनाव में समर्थन की अपील कर रही हैं। बिहार के लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के तीनों सदस्यों की वोटों की 81 हजार 239 मूल्य के वोट हैं।

About Post Author

You may have missed