Patna mayor election- महापौर प्रत्याशी बिट्टू सिंह ने किया घोषणा,हर वार्ड में स्मार्ट स्कूल-क्लीनिक

पटना।पटना नगर निगम के महापौर पद के आसन्न चुनाव को लेकर कद्दावर प्रत्याशी एवं समाजसेवी रितेश रंजन सिंह बिट्टू सिंह के द्वारा निरंतर जनसंपर्क तथा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में पटना के राजीव नगर स्थित घुड़दौड़ रोड में बिट्टू सिंह के समर्थन में बड़ी सभा का आयोजन किया गया।इस सभा में लोगों को संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि पटना को स्मार्ट मेट्रो सिटी के तर्ज पर विकसित करना उनका लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि अगर पटना की जनता उन्हें मौका देती है।तो पटना नगर निगम के सभी 75 वार्ड में नई नगर सरकार के गठन के उपरांत वार्ड स्तर पर स्मार्ट क्लासेस विद स्मार्ट इक्विपमेंट्स तथा हाई फैसिलिएटेड वार्ड क्लीनिक की स्थापना की जाएगी।उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम क्षेत्र के निवासियों का यह पहला हक है।जो नगर निगम तंत्र के लचर व्यवस्था के कारण उन्हें अब तक नहीं मिला।उन्होंने कहा कि महानगरों की तर्ज पर सभी वार्ड में छात्र-छात्राओं के सुविधा के लिए स्मार्ट क्लासेस आरंभ किए जाएंगे। जिसमें सरकारी स्तर पर स्मार्ट ड्रेस, स्टडी मैटेरियल,बैग आदि उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर प्रस्तावित हाई फैसिलिएटेड वार्ड क्लीनिक में गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म के बाद होने वाले सभी प्रकार के टीकाकरण की व्यवस्था रहेगी।आम मरीजों के लिए प्राइवेट अस्पतालों में मिलने वाले महंगी चिकित्सकीय सुविधाएं इन वार्ड क्लिनिको में गरीबों को सरकारी अस्पताल के तर्ज पर उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि अभी तक पूर्व के महापौरों ने नगर निगम क्षेत्र के इस बड़ी जरूरत के प्रति लापरवाही बरती।जिसका खामियाजा जनता उठा रही है।उन्होंने कहा कि इस बार का महापौर चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। यह पहला मौका है जब पटना नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले निवासी अपने तकदीर अपने हाथों से बना सकते है। पहली बार महापौर तथा उप महापौर के चुनाव का अधिकार आम जनता को दिया गया है।इसलिए इस बार आम जनों को बेहद सजगता के साथ महापौर के पद के लिए सही प्रत्याशी का चयन करना होगा।उन्होंने कहा कि अगर जनता मौका देती है।तो पटना नगर निगम के वर्तमान कार्य शैली का पूर्णरूपेण रूपांतरण कर नागरिक सुविधाओं में वृद्धि का रिकॉर्ड स्थापित करेंगे।इस बैठक में शिव पूजन,विशाल,अरविंद,संतोषी देवी, विक्की मेहता,सुबोध,दिलीप,रमेश सहित कई लोग उपस्थित रहें।

About Post Author

You may have missed