Patna mayor election- कचरा उठाव शुल्क पर तत्काल लगेगी रोक..मेयर प्रत्याशी विनीता बिट्टू सिंह ने कहा- टैक्स कम सुविधाएं ज्यादा होंगी

पटना।मेयर चुनाव को लेकर पटना नगर निगम क्षेत्र की मेयर प्रत्याशी विनीता बिट्टू सिंह का पदयात्रा सह जनसंवाद विभिन्न वार्डों में जारी है। विनीता बिट्टू सिंह के नेतृत्व में वार्ड संख्या 08,वार्ड संख्या 14,15,16,21 तथा पटना सिटी क्षेत्र के वार्ड संख्या 50,59 समेत,वार्ड संख्या 60 में विशाल पदयात्रा निकाली गई। वार्ड संख्या 40 के सब्जीबाग में भी मेयर प्रत्याशी विनीता बिट्टू सिंह का अभिनंदन किया गया।पदयात्रा में शामिल मेयर प्रत्याशी विनीता बिट्टू सिंह,उनके पति समाजसेवी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह तथा सभी समर्थकों ने आम जनों से मेयर पद के लिए वोट मांगा।पदयात्रा के क्रम में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए विनीता बिट्टू सिंह ने कहा कि अगर जनता मौका देती है।तो मेयर पद पर आसीन होने के बाद सर्वप्रथम जनता के हित में बड़े फैसले लेंगे।उन्होंने कहा कि कचरा उठाव शुल्क पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाएगा।उन्होंने कहा कि पूरी तरह से व्यापक समीक्षा के उपरांत कचरा शुल्क पर नीतिगत निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के जो पैसे पटना नगर निगम के पास जाते हैं,वह कैसे नागरिक सुविधाओं के रूप में जनता तक वापस पहुंचता है।इसका पूरा हिसाब किताब लगाया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनता अगर इस शुल्क की अदायगी करती है।तो उसी हिसाब से वांछित सुविधाएं भी नगर निगम को मुहैया कराई जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि शुल्क निर्धारण तथा उपलब्ध सुविधाओं को लेकर विस्तार पूर्वक समीक्षा की जाएगी। विनीता बिट्टू सिंह ने कहा कि पटना नगर निगम के द्वारा निवासियों के लिए बुनियादी सुविधाओं के जो ढांचागत स्थिति है। वह चरमरा चुकी है।उसे पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम को सुविधाओं के लिए शुल्क अदायगी करने वाली जनता के हित निगम के लिए सर्वोपरि होंगे।विस्तृत समीक्षा के उपरांत कम शुल्क में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य तथा ध्येय होगा।

उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम पटना के जनता के सुविधाओं तथा बेहतर जीवन शैली के लिए है।इसलिए सर्वप्रथम पटना नगर निगम की जन सुविधाओं में व्यापक बढ़ोतरी की जाएगी।उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद के साथ पदयात्रा का सिलसिला लगातार जारी है।पदयात्रा में अपार जन समर्थन तथा जनता का स्नेह भी मिल रहा है।उन्होंने कहा कि परिवर्तन तथा विकास के इस यात्रा में आम जनों के आशीर्वाद ने हमें दुगुनी ऊर्जा के साथ परिश्रम को प्रेरित किया है।उन्होंने कहा कि इस चुनाव में परिवर्तन की बयार चल रही है।पिछले कार्यकाल के दौरान जनता वर्तमान व्यवस्था के सितम को बहुत ढेर चुकी है।अतः इस बार परिवर्तन सुनिश्चित है।

About Post Author

You may have missed