मसौढ़ी में 9 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए PDS दुकानदारों, उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कत

पटना। पटना से सटे मसौढ़ी में ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर सभी जन वितरण प्रणाली के PDS दुकानदारों ने अनिश्चित हड़ताल की घोषणा कर दी है। ऐसे में सभी PDS दुकान को बंद कर दिया गया है। वहीं, ग्राहकों के बीच राशन का वितरण नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, PDS दुकानदारों ने अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। वही इस संबंध में मसौढ़ी के प्रखंड अध्यक्ष सदय कुमार ने बताया कि सरकार से 9 सूत्री मांग की हैं। इसमें सभी डीलरों को उचित मानदेय, स्थाई करने के साथ कमिशन शामिल है। प्रखंड अध्यक्ष ने आगे कहा कि PDS दुकानदार काफी दिनों से सरकारी उदासीनता झेल रहे हैं। एक तरफ हम लोग आम ग्राहकों का दंश झेल रहे हैं। तो वहीं सरकारी भी हमारे साथ खेल रहे हैं। लेकिन इस बार हमारी जो 9 सूत्री मांगे हैं। उसपर सरकार को विचार करना होगा। वही मानदेय बढ़ाने की पॉलिसी के अलावा अन्य 9 सूत्री मांगे हैं, जिसको लेकर हम सभी इस बार अनिश्चित हड़ताल पर चले गए हैं। 9 सूत्री मांगों को लेकर इस बार न केवल मसौढ़ी अनुमंडल के PDS दुकानदार बल्कि पूरे बिहार के तमाम प्रखंडों के PDS दुकानदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसको लेकर राशन का उठाव नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं के बीच राशन नहीं मिल पा रहा, जिसको लेकर कई तरह की परेशानियां बढ़ गई है। वही इस दौरान मौके पर सभी मसौढी प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के जन वितरण दुकानदार शामिल रहे।

About Post Author

You may have missed