पटना-पहले किया पिस्टल दिखाकर लड़की को किडनैप,फिर रेप,मामला दर्ज, छापेमारी आरंभ

पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है।राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुआ है।खबरों के मुताबिक पटना के बोरिंग रोड इलाके में रईसजादो ने जीबी मॉल के पास से एक लड़की को अगवा किया उसके बाद उसके साथ रेप किया।हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस घटना ने बिहार सरकार के विधि व्यवस्था तथा प्रदेश में कानून के राज संबंधित सभी दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी है।अभी हाल में पटना के नेहरू नगर में एक गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया था।जिसमें तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने अभियुक्तों गिरफ्तार भी किया।मगर आज फिर मनबढ़े अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है। घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार एसके पुरी थाना क्षेत्र में बीबीए की छात्रा के साथ बलात्कार की घटना का अंजाम दिया गया है।बीबीए की छात्रा पाटलिपुत्रा थाना अंतर्गत किराए के मकान में रहती थी, वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पूर्व से ही परिचित था,वहीं आरोपी चार लोगों के साथ मिलकर पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर आरोपियों ने बारी बारी से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।इस जघन्य वारदात को एसके पुरी थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने जीबी मॉल के पास पीड़िता को पिस्टल के बल पर पहले अपहरण किया फिर पीड़िता के साथ रेप किया।वहीं इस मामले में महिला थाना में मामला दर्ज कराया जा चुका है। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल जांच करवाया है, जबकि मामले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

About Post Author