बाढ़ : पति की मौत के बाद ससुराल में विधवा पर ढाया जुल्म, एएसपी से लगायी न्याय की गुहार

बाढ़। गांव के ही युवक से अंतरजातीय प्रेम विवाह करने के बाद 2 साल तक विवाहिता का जीवन सुख में रहा लेकिन 1 साल पहले सड़क हादसे में पति की मौत हो जाने के बाद ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। गुरुवार की सुबह 10 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक एक विधवा महिला बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के बाहर लगातार आंसू बहाते हुए अपनी फरियाद पुलिस वालों को सुनाते नजर आई।
पीड़ित विधवा रीना कुमारी ने बताया कि वह पटना के मोकामा थाना क्षेत्र के मोर पश्चिमी पंचायत की रहने वाली है। लोहार जाति की महिला होने के बाद गांव के ही एक भूमिहार जाति के युवक अमन कुमार से उसने वर्ष 2017 में प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद उसे एक 4 साल की बच्ची भी है, लेकिन दुर्भाग्यवश पिछले साल 24 फरवरी को सड़क हादसे में अमन कुमार की मौत हो गई। पति के मौत के बाद ससुराल वालों ने पीड़ित विधवा रीना कुमारी पर जुल्म ढ़ाना शुरू कर दिया। पंचायत प्रतिनिधियों से गुहार लगाए जाने के बावजूद भी महिला का दुख दर्द कम नहीं हुआ। लगातार उसके साथ ससुराल वाले मारपीट और घर से निकालने की घटना को अंजाम देने लगे। इस बाबत पीड़ित महिला ने मोकामा थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत भी की, लेकिन पुलिस वालों ने उसे राहत नहीं दिया। आखिरकार बाढ़ न्यायालय में ससुराल वालों के प्रति एक अर्जी देकर न्याय की गुहार लगाई है और गुरुवार की सुबह से शाम तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के सामने आंसू बहाती रही।
महिला ने बताया कि उसके बच्चे को गोद से छीन लिया गया और घर से निकाल दिया गया है। प्रताड़ना के पीछे पति के मौत के बाद मिलने वाले चार लाख की सरकारी राशि को लेकर ससुराल वाले लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।

About Post Author

You may have missed