खबरें फतुहा की : पेड़ टेम्पो पर गिरी, किशोर लापता

आंधी के झोंके से पेड़ टेम्पो पर गिरी, दो लोग जख्मी
फतुहा। गुरुवार को जेठुली संत जोसेफ स्कूल के पास स्टेट हाइवे के किनारे स्थित एक पेड़ आंधी के झोंके से एक टेम्पो पर जा गिरी। इस घटना में टेम्पो के अंदर सवार दो लोग जख्मी हो गये। पेड़ गिरते ही स्टेट हाइवे पर अफरा तफरी का महौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से टेम्पो में सवार दोनों जख्मी को बाहर निकाल इलाज के लिए बगल के एक निजी अस्पताल में भेजा गया। जानकारी होते ही नदी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा गिरे पेड़ के मलबे को सड़क पर से हटवाने में जुट गयी। दो घंटे के मशक्कत के बाद पेड़ के मलबे को सड़क पर से हटाया गया तथा दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो को सड़क किनारे करा कर आवागमन को सुचारु किया। बताया जाता है कि टेम्पो पर दो लोग सवार थे तथा टेम्पो कच्ची दरगाह की ओर जा रही थी। अचानक आंधी आने पर पेड़ सड़क की ओर टेम्पो पर गिर गयी।

14 वर्षीय किशोर लापता, परिजन आशंकित
फतुहा। पटना के फतुहा स्टेशन रोड देवीचक मोहल्ले से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में किशोर के मामा नवीन कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि किशोर आनंद कुमार उर्फ मोनू अपने मामा के साथ देवी चक मुहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढाई करता था। बीते बुधवार को वह सुबह आठ बजे खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटा है। इस घटना से किशोर के परिजन किसी अनहोनी से आशंकित हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

About Post Author

You may have missed