Patna mayor election- वार्ड 27 में विनीता बिट्टू सिंह की बड़ी सभा आयोजित,सर्वांगीण विकास का संकल्प

पटना।(बन बिहारी) आसन्न महापौर चुनाव को लेकर राजधानी के कद्दावर शख्सियत एवं समाजसेवी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की धर्मपत्नी तथा पटना नगर निगम की महापौर प्रत्याशी विनीता बिट्टू सिंह का जनसंपर्क अभियान जारी है। इसी क्रम में पटना नगर निगम के वार्ड 27 में महापौर प्रत्याशी विनीता बिट्टू सिंह के समर्थन में आम सभा का आयोजन किया गया। वार्ड 27 में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी विनीता बिट्टू सिंह ने कहा कि किसी भी शहर को स्वच्छ रखना एक महापौर की सबसे अहम जिम्मेदारी होती है।लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि हर तरफ स्वच्छता का चर्चा होने के बावजूद हमारा शहर पटना महानगर लगातार देश के तमाम प्रदूषित शहरों की सूची में सबसे पहले अंक पर आता है।उन्होंने कहा कि महापौर के लापरवाही का खामियाजा सभी पटना वासियों को भुगतनी पड़ रही है।उन्होंने कहा कि इस बार महापौर को चुनना सीधे पटना के जनता के हाथ में है।इस बार पटना के जनता विश्वास के साथ विकास के मुद्दे पर वोट करने जा रहे है।इस अवसर पर महापौर चुनाव को लेकर बनाई जा रही रणनीति पर भी चर्चा हुई।इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थकों ने भागीदारी दिखाई।इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में पटना नगर निगम के महापौर पद के लिए विनीता बिट्टू सिंह को सर्वाधिक पसंदीदा एवं योग्य उम्मीदवार बताया।इस दौरान पटना नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा एवं इससे जुड़े रणनीति को चर्चा के लिए पटल पर रखा गया। इस मौके पर कद्दावर समाजसेवी बिट्टू सिंह ने कहा कि राजधानी पटना के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन में रोड मैप के तहत कार्य किया जाएगा।बैठक के दौरान पटना नगर निगम महापौर चुनाव की चर्चा करते हुए विनीता बिट्टू सिंह ने कहा कि इस बार का महापौर चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।यह पहला मौका है।जब पटना नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले निवासी अपनी तकदीर अपने हाथों से बना सकते हैं। पहली बार महापौर तथा उप महापौर के चुनाव का अधिकार आम जनता को दिया गया है।इसलिए इस बार आम जनों को बेहद सजगता के साथ ऐसे महापौर का चयन करना पड़ेगा। जो अपनी क्षमताओं से वाकिफ हो। जिसके पास एक बेहतरीन विजन हो तथा जिसके पास कार्य योजना को अंजाम तक पहुंचाने की शक्ति हो। उल्लेखनीय है कि पटना नगर निगम के महापौर पद महिला आरक्षित होने के बाद राजधानी के कद्दावर हस्ती तथा प्रख्यात समाजसेवी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की धर्मपत्नी विनीता बिट्टू सिंह मैदान में उतर गई है। विनीता सिंह के मैदान में उतर जाने के बाद महापौर पद की लड़ाई और भी दिलचस्प हो गई है।विनीता बिट्टू सिंह ने कहा कि महापौर चुनाव लड़ने से पूर्व निवर्तमान मेयर सीता साहू अपने 5 वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करें।उन्होंने कहा कि अगर 5 वर्षों के कार्यों का जनता सही तरीके से आकलन कर लेगी।तो जीत के दावे करने वालों का मुकाबले में टिकना भी मुश्किल हो जाएगा।

  1. Report-Ban Bihari

About Post Author

You may have missed