नीतीश का मिशन 2024 : नीतीश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई बात

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3 दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। वही विपक्षी एकता की मुहिम के तहत उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की। वही आज तीसरे दिन नीतीश भाकपा विधायक के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मिले। वही जिसके बाद शाम में CM नीतीश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। वही इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। बता दे की विपक्षी एकता की मुहिम के तहत उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की। वही CM नीतीश ने ओमप्रकाश चौटाला, सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा के महासचिव डी. राजा एवं राहुल गांधी से मिले और BJP को हराने का इंडिया मॉडल दिया।

वही आज तीसरे दिन भी विपक्षी पार्टी के नेताओं से नीतीश कुमार मिले। वही विपक्षी एकता की मुहिम के तहत नीतीश आज भाकपा विधायक के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मिले। वही दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में जो प्रयोग किया गया वो देश में भी हो सकता है। वही नरेन्द्र मोदी के सामने चेहरे के तौर पर आम लोग होंगे और देश के लोग होंगे। वही उन्होंने कहा की लोकतंत्र को बचाने के लिए सब एक साथ आएंगे। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि PM बनने की उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। वही हर मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने सफाई दी है कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। वे केवल एक ही मिशन से दिल्ली आए हैं और फिलहाल वे विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। वहीं, नीतीश कुमार और दीपांकर भट्टाचार्य की मुलाक़ात भी काफी ख़ास रही है। फिलहाल लोग ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि नीतीश कुमार और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच क्या बातचीत हुई और उनके बीच सहमति बनी या नहीं।

About Post Author

You may have missed