वार्ड पार्षद को पेंशन और मुखिया व सरपंच को मिले शोषण से आजादी : संघ

* पंचायत वार्ड सदस्य संघ कार्यकारणी की बैठक संपन्न
* गांधी मैदान में एक लाख से ज्यादा वार्ड सदस्य जुटेंगे


पटना। पंचायत वार्ड सदस्य संघ की कार्यकारिणी की बैठक राजधानी पटना के साकेतपुरी में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वो लोग एक लाख की संख्या में मार्च गांधी मैदान में जुटेंगे। संघ के सरंक्षक जय सिंह राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में पंचायती राज कानून के तहत 1,14,667 वार्ड सदस्य हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रत्येक पंचायत वार्ड सदस्य के अधीन एक सात सदस्यीय कमिटी निमार्ण का आदेश दिया गया है। वर्तमान में इनकी संख्या आठ लाख छब्बीस सौ उनत्तर है। केंद्र तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं को क्रियान्वयन में सरकार का सहयोग करते हैं। ऐसे में इनको सम्मान और आजादी मिलनी चाहिए। इनकी मांगों को माना जाना चाहिए।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि संघ द्वारा आज राज्य स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजन किया गया। हमारी मांग है कि हर वार्ड सदस्यों को इज्जत और सम्मान की जिंदगी प्रदान की जाए और साथ ही मासिक पेंशन भी प्रदान की जाये। विकास कार्यक्रम के शिलापट्ट पर मुखिया के साथ-साथ वार्ड सदस्यों का नाम भी होना चाहिए तथा वार्ड सदस्यों को मुखिया और सरपंच के शोषण से आजाद करवाया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सारी मुख्य मांग इस कार्यक्रम में प्रस्तावित की गई जिसका वार्ड सदस्यों ने पूर्णत: समर्थन किया और इस आंदोलन को उग्रता से आगे बढ़ाने का प्रण लिया। अगर उनकी मांगे राज्य सरकार द्वारा पूरी नहीं की जाती है तो पटना के गांधी मैदान को भरने का काम करेंगे। कार्यक्रम में पूरे राज्य से लगभग हजार की संख्या में वार्ड पार्षद शामिल हुए।

About Post Author

You may have missed