मुंगेर में वज्रपात से मजदूर की दर्दनाक मौत, तीन दिन पहले हरियाणा से आया था घर

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में वज्रपात से 28 साल के मजदूर की मौत हो गई। वो देर रात में अपने घर की छत पर सोए थे। इसी दौरान गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। जब तक वे नीचे कमरे में जाते तबतक ठनका गिरने से उनकी मौत हो गई। मृतक पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी स्वर्गीय लुखो यादव का 28 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार है। ठनका गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना मुंगेर जिला अंतर्गत असरगंज थाना क्षेत्र के चौरगांव पंचायत के पुरुषोत्तमपुर गांव की है। स्थानिय पुलिस और सीओ ने मौके पर पहुंच जांच की। असरगंज थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर भेजा है। चोरगांव पंचायत की मुखिया बॉबी देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3 हजार रुपए दाह संस्कार के लिए सहयोग राशि के रूप में दी है। परिजनों ने बताया मृतक रात में छत पर सोया था तभी तेज आंधी और बारिश के बाद ठनका गिरा। ठनका की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कहा मृतक हरियाणा में मजदूरी का काम करता है और तीन दिन पूर्व परिवार के साथ गांव आया था। असरगंज थानाध्यक्ष अमीत प्रकाश कौशिक ने कहा कि वज्रपात की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। हमलोग घटनास्थल पर गए थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है। असरगंज बीडीओ तान्या ने कहा कि ठनके से युवक की मौत हुई है। हमलोग उसके घर गए थे। आपदा के तहत सहायता राशि से मदद की गई।

About Post Author

You may have missed