दिलावरपुर खैरो माता जागरण परिवार ने किया धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

बिहटा। बुधवार को दिलावरपुर जागरण परिवार की ओर से खैरो माता मंदिर प्रांगण में श्री सनातन धर्म प्रचार के लिए धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में दर्जनों महिला और पुरुष ने भाग लिया। मौके पर माता की पूजा -आरती की गई। उसके बाद रिंकू पाठक, सतेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, मदन बाबा, रितेश जी, रानू, अमरेंद्र सिंह सहित कई कलाकारों ने माता की सुन्दर भजनो से लोगो को मन्त्रमुग्ध कर दिया। जिसके बाद सिलसिला सुरु हुआ धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का जिसमे स्नातन धर्म से कई प्रश्न पूछे गए। सही जवाब देने वाले लोगो को धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।प्रश्नों में श्री राम चंद्र जी, तुलसी दास, लव खुश से सम्बंधित थे। वही एक प्रश्न यह भी था की माता के प्रथम भक्त का नाम क्या था। जिसका जवाब उपस्थित महिला और पुरुषो ने विस्तार दिया।वही जागरण कमिटी के लोगो ने बताया की इस तरह के धार्मिक प्रयोगिता का बस एक ही उद्देश्य है की लोगो में धार्मिक ज्ञान बढे और अपने सनातन के प्रति जागरूक हों।

About Post Author

You may have missed