देशभर में हलचल है, इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है : राबड़ी देवी

  • फुलवारीशरीफ के दर्जनों गांव में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पाटलिपुत्र प्रत्याशी बेटी मिसा भारती के लिए किया जनसंपर्क व रोड शो

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि देशभर में हलचल है इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है। देशभर में इंडिया गठबंधन की लहर है जिसे देखकर भाजपा घबरा गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री आए जीतनी बार आए, सबको प्रचार करने आने का अधिकार है, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, भाजपा 400 पार का नारा लगा रही है तो लगाने दो,हमें नारा लगाने का हक है तो उन्हें भी है। पूरे देश में हलचल है,कोई 400 पर होने वाला नहीं है।पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार और भाजपा को हमें (राजद) जितनी गालियां देनी है दें उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। फैसला देश की जनता करेगी। जनता मालिक है, सब देख़ रही है। राबड़ी देवी के साथ बिहार की पूर्व महिला राजद अध्यक्ष राजद नेत्री आभा लता, भाजपा मलिक के स्थानीय विधायक गोपाल रविदास, पूर्व प्रखंड प्रमुख विनोद यादव, कौसर खान, दिलीप यादव, मंटू यादव , भरत प्रसाद, धनंजय कुमार, पूर्व उप प्रमुख, फुलवारी शरीफ प्रखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव यादव, कुरथौल पंचायत के पूर्व उप मुखिया अरविंद यादव,शैलेंद्र यादव,दीपक मांझी जिला परिषद, दशरथ पासवान,उपेंद्र यादव, माले प्रखंड सचिव गुरुदेव दास,साधु शरण प्रसाद,शरीफा मांझी, रामलाल यादव समेत बड़ी संख्या में महागठबंधन दल के नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार मीसा भारती के समर्थन में चुनाव अभियान के तहत रोड शो व जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्हें देखने व स्वागत करने बड़ी संख्या में महिलाओं का जन सैलाब उमर पड़ा। महिलाओं व युवाओं ने फूल मालाओं से लाज कर जोरदार स्वागत किया और जनता ने कह की इस बार अस्वस्त होकर जाइए। इस बार पाटलिपुत्र से मिसा भारती भारी मतों से चुनाव जीतने जा रही है। पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बड़ी बेटी डॉ मीसा भारती के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सिपारा 70 फीट पकड़ी, कुरथौल परसा एतवारपुर यादवचक, टड़वा, चिहुट बेलदारीचक, बकपुर, सलारपुर,महुआबाग,शिवनगर, धनकी, महवानो, धराय चक, निहुरा, माधोपुर, महुली, कुरकुरी, ब्रह्मपुर, करोड़ी चक बेउर अखाड़ा हरनीचक बल्मीचक और आसपास के कई गांव में सघन जनसंपर्क व रोड शो किया।

About Post Author

You may have missed