बिहार : अररिया में कोचिंग संचालक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, परिजनों ने 4 नामजद पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

अररिया। बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है की ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबारी गांव में बांस की झाड़ी में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया गया है। वही ग्रामीणों ने सुबह जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने बताया कि मृतक कन्हैया यादव अपने गांव में ही कोचिंग चलाता है। बता दे की वह कल शाम से ही लापता था। वही काफी खोजबीन करने के बाद भी परिजनों को उसकी जानकारी नहीं मिली और सुबह लोगों ने जानकारी दी कि बांस के झाड़ में युवक का शव पड़ा हुआ है। बता दे की परिजनों के द्वारा इस मामले को लेकर थाने में 4 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दे की प्रशासन ने इस मामले में तुरंत करवाए करते हुए 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही एसपी ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत हुई है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और 3 नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पुलिस FSL की टीम के द्वारा घटनास्थल पर जांच भी किया गया।

About Post Author

You may have missed