विपक्षी एकजुटता के नाम पर पर्यटन केंद्र खोल चुके हैं मुख्यमंत्री नीतीश : अश्विनी चौबे

पटना। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बुधवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडियाक्रमियों से बातचीत की। वही इस दौरान अश्विनी चौबे ने CM नीतीश पर जमकर निशाना साधा है। वही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पलटूराम हैं और उनसे राजपाट नहीं चल रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने CM नीतीश की अध्यक्षता में 12 जून को विपक्षी एकता को लेकर हो रही बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुछ भी कर लें, उनका कुछ नहीं होने वाला। उन्होंने आगे कहा कि पलटू राम से राजपाट नहीं चल रहा है। वह बनस्वादी और भ्रष्टाचारियों के जाल में पड़े हुए हैं। अश्विनी चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री विपक्षी एकता के नाम पर पर्यटन केंद्र खोल चुके हैं। इनका टाय-टाय फिश हो जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भारत की जनता एक चट्टान है। जिसके सामने विपक्षी एकता चूर-चूर हो जाएगी। विपक्षी एकता की बैठक का बिहार BJP के द्वारा विरोध किए जाने पर उन्होंने कहा कि पलटू राम के दांत झड़ जाएंगे। उनके बड़े भाई कहा करते हैं कि उनके पेट में विषैला दांत है। यही पलटू राम का हिसाब किताब है। वहीं दिल्ली में हुए लव जिहाद में साक्षी की मौत के बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी वहीं हालात हैं और बिहार में भी वहीं हालात है। बिहार उनसे संभल नहीं रहा है और चले हैं टूरिज्म करने देश में विपक्षी एकता का जुटान करने 2024 में देश की जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही सरकार बनाएगी।

About Post Author

You may have missed