रेलवे की लोगों पर महंगाई की बड़ी मार, अब बिहार में रेलयात्रा करना होगा महंगा

बिहार। देश के परिवहन का सबसे सस्ता और सबसे अधिक प्रयोग किए जाने वाले साधन भारतीय रेलवे अपनी रेल यात्रियों को जल्द महंगाई का एक और बड़ा झटका देने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे अब अपने यात्रियों से स्टेशन डेवलपमेंट शुल्क के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज वसूल करेगा जिसकी मंजूरी भारतीय रेलवे की ओर से प्रदान कर दी गई है। बता दें कि इस समय रेलवे पुनर्विकास योजना के अंतर्गत देश के कई रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने का कार्य चल रहा है। वैसे मैं ऐसी खबरें सामने आ रही है कि जिन स्टेशनों पर रेलवे द्वारा पुनर्विकास का काम चल रहा है वहां पर यात्रियों से स्टेशन डेवलपमेंट शुल्क के नाम पर अधिक पैसे वसूल किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार इन स्टेशनों पर रेल यात्रियों से 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक चार्ज वसूल किया जाएगा। चार्ज वसूलने का रेलवे का शेड्यूल इस प्रकार है कि इन स्टेशनों पर यात्रियों से चढ़ने और उतरने दोनों का शुल्क वसूल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि स्टेशन डेवलपमेंट शुल्क के नाम पर इसी तरह सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और फर्स्ट क्लास रिजर्व नॉन-AC क्लास के यात्रियों को विकसित/पुनर्विकसित स्टेशनों की अत्याधुनिक सेवाओं के इस्तेमाल के लिए 25 रुपए अतिरिक्त लिए जाएंगे।

इसके साथ साथ AC चेयर कार, थर्ड AC, AC इकोनॉमी क्लास, सेकेंड AC, फर्स्ट AC और AC विस्टाडोम सहित AC रिजर्व क्लास के यात्रियों के लिए यह चार्ज 50 रुपए प्रति यात्री लिया जाएगा। इन स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट खरीदना भी महंगा हो जाएगा क्योंकि जो व्यक्ति इन स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट खरीदेंगे उनके टिकट में ₹10 अधिक डेवलपमेंट शुल्क के नाम पर जोड़ दिए जाएंगे।

About Post Author

You may have missed