बेगूसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा 3 लाख का इनामी कुख्यात शशि ठाकुर : लंबे समय से दे रहा था चकमा, कई मामलों में थी तलाश

बेगूसराय। बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस ने 3 लाख के इनामी कुख्यात शशि ठाकुर को धर-दबोचा है। बता दे की दो दिन पहले ही शशि ठाकुर पर 3 लाख रुपये इनाम की घोषणा की गई थी, जिसके बाद बेगूसराय पुलिस ने आज इनामी बदमाश शशि ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, इनामी बदमाश शशि ठाकुर बेगूसराय व समस्तीपुर में सोना डकैती कांड के 5 मामलों में फरार चल रहा था। लंबे समय से फरार रहने के बाद पुलिस मुख्यालय ने 3 लाख इनाम की घोषणा की थी। बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के हाजीपुर टोला निवासी शशि ठाकुर साल 2014 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था और लगातार डकैती, लूट और मर्डर की घटनाओं को अंजाम देकर सुर्खियों में आया था। समस्तीपुर जिले में 3 सर्राफा दुकानों में डकैती और बेगूसराय में दिसंबर 2021 में स्वर्ण आभूषण दुकान में बंधक बनाकर डकैती के बाद से यह लगातार फरार चल रहा था। SP योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुख्यात शशि ठाकुर को नगर थाना क्षेत्र के हेमरा के पास से पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। वही इस पर 3 लाख के इनाम की घोषणा दो दिन पहले की गई थी। बताया जा रहा है की शशि ठाकुर पर फिलहाल 6 मामले बेगूसराय में व 3 डकैती के मामले समस्तीपुर जिले में दर्ज हैं। बता दे की शशि ठाकुर पहले स्वर्ण आभूषण की दुकान में कारीगर का काम करता था और उसके बाद वह सर्राफा दुकान में ही डकैती करने का गिरोह बना लिया और कोलकाता व मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के गिरोह के साथ मिलकर कई डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। शशि ठाकुर पर कुल 9 मामले दर्ज हैं, जिसमें से वह कई मामलों में फरार चल रहा था।

About Post Author

You may have missed