गुजरात विधानसभा चुनाव : मख्यमंत्री नीतीश देंगे PM को चुनौती, JDU का बीटीपी से गठबंधन

पटना। गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। वही इसको लेकर सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गया है। बता दे की इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में बिहार के CM नीतीश की पार्टी JDU की भी एंट्री हो गयी है। बता दे की JDU का गुजरात में भारतीय ट्राइबल पार्टी के साथ गठबंधन हुआ है। वही गुजरात में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर, जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। वहीं गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन्स पर 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे। वही इस बार गुजरात में 3,24,422 नए वोटर जोड़े गये हैं। वही गुजरात में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के संस्थापक छोटू वसावा को गरीबों का मसीहा कहा जाता है। राज्य के 15 फीसदी आदिवासी वोट बैंक पर इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

वही भरुच जिले की विधानसभा सीट झगाड़िया सीट से 6 बार के विधायक चुने गये हैं। छोटू वसावा का भरूच और नर्मदा इलाके में खास असर माना जाता है। बता दे की छोटू वसावा पहले जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ते थे। लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव से पहले अचानक छोटू वसावा जनता दल से अलग हो गये। वही इसके बाद उन्होंने भारतीय ट्राइबल पार्टी का गठन किया। वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय ट्राइबल पार्टी ने गुजरात में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप के साथ अपना गठबंधन तोड़ने की घोषणा की। दोनों दलों ने 4 साल पहले गठबंधन किया था। बीटीपी नेता छोटूभाई वसावा ने कहा था कि आप के साथ गठबंधन जारी रहने पर उसके संगठन को नुकसान हो सकता है। वही उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को तोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा था।

About Post Author