जनता दरबार कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने 78 लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 78 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, जल संसाधन विभाग, उद्योग विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, परिवहन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, पर्यटन विभाग, भवन निर्माण विभाग, वाणिज्य कर विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, गन्ना (उद्योग) विभाग तथा विधि विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में बक्सर जिले से आई मंजू देवी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि डुमरांव प्रखंड के नुआंव पंचायत में बक्सर-पटना फोर लेन सड़क बनाई जा रही है। इस सड़क में अंडरपास का निर्माण किया गया है लेकिन सर्विस रोड एवं नाला का निर्माण नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मधुबनी जिले से आए तरुण कीर्ति ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष-2020 के लिए मिलनेवाली फसल क्षति की राशि अबतक मुझे नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। दरभंगा जिले से आई सीता देवी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में मेरे पति की मृत्यु हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना के बाद मिलनेवाली सहायता राशि मुझे अबतक नहीं प्राप्त हो सकी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कैमूर जिले से आए मो. इस्लाम खान ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि भभुआ जिला मुख्यालय से मेरे गांव पलका की दूरी 4 किमी है। जिला मुख्यालय से मेरे गांव तक सड़क का निर्माण कराया जाए। इस सड़क के बन जाने से मुंडेश्वरी धाम जाने की दूरी कम हो जाएगी और शहर का फैलाव भी दक्षिण दिशा की तरफ होगा। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो. आफाक आलम, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, विधि मंत्री शमीम अहमद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed