सीएम नीतीश ने रेडियो संचालक अमीन सयानी के निधन पर जताया दुःख, व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

पटना। भारत के मशहूर रेडियो संचालक अमीन सयानी का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें मशहूर रेडियो प्रोग्राम ‘गीतमाला’ के लिए जाना जाता था। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन सयानी की आावाज रेडियो पर पहचान बन चुकी थी। उनका कार्यक्रम की शुरुआत में श्रोताओं को बहनों और भाइयों का कहकर संबोधित करना और तमाम किस्से सुनाना लोगों को रेडियो से बांधे रखता था। उनके गीतमाला प्रोग्राम का तो दर्शक शिद्दत से इंतजार किया करते थे। देश में रेडियो के श्रोताओं को जोड़ने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। उनके निधन पर देश-विदेश के राजनेताओं ने अपनी-अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्ति की। बिहार के मुख्यमंत्री ने भी अमीन सयानी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. अमीन सयानी को रेडियो की दुनिया में आवाज का जादूगर कहा जाता था। उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि एशिया में अपनी ख्याति बनायी। उनकी आवाज ने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया। उनके कई रेडिया कार्यक्रम मशहूर रहे हैं। स्व. अमीन सयानी के निधन से मनोरंजन जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवारवालों एवं प्रशंसकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दे।

 

 

About Post Author

You may have missed