August 12, 2026

एक्शन में सीएम नीतीश : पार्टी दफ्तर पहुंच नेताओं व कार्यकर्ताओं से की शिष्टाचार मुलाकात, सियासी गलियारे में हलचल तेज

पटना। जदयू की फिर से कमान संभालने के बाद सीएम नीतीश एक्शन में आ गये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश आज अचानक एकबार फिर JDU दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। सीएम नीतीश जेडीयू के कर्पूरी सभागार में नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वही इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश के साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री संजय झा व प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद रहे। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार पूरी तरह से एक्टिव हो गये हैं। बताया जा रहा है कि JDU की कर्पूरी जयंती समारोह की तैयारियां का जायजा लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार पार्टी दफ्तर पहुंचें। वे इस समारोह के जरिए पार्टी के संगठन में और धार देने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे है। गौरतलब है कि कुछ देर पहले ही बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पार्टी नेता शकील अहमद खां के साथ सीएम हाउस पहुंचे थे और इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चर्चा की है।

You may have missed