नीतीश के बेटे निशांत का कौन है दुश्मन? जो मिली जेड सिक्युरिटी.जबकि बिहार भर के भूमि माफियाओं टार्गेट बन चुके विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा श्रेणी घटी.
पटना।(बन बिहारी) पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मिली जेड प्लस सिक्युरिटी तो वहीं एक्स डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंह से जेड सिक्युरिटी वापस लेकर उन्हें जेड सिक्युरिटी दी गई. यह निर्णय सम्राट चौधरी के कार्यकाल में लिए गए आरंभिक निर्णयों में से एक है. निशांत कुमार सिर्फ एक्स सीएम तथा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र हैं.अभी जदयू के सक्रिय सदस्य हैं.निशांत कभी किसी बड़े महत्वपूर्ण राजनीतिक या सरकारी पद पर नहीं रहे हैं. उन्होंने अपने जीवन काल में ऐसा कोई फैसला भी नहीं किया.जिसके वजह से उनके कोई धुर विरोधी या शत्रु बने होंगे.वह कभी किसी राजनीतिक या सामाजिक अभियान के नेतृत्व कर्ता भी नहीं रहे हैं.फिर भी उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था दी गई.जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने लगभग चार-पांच महीने के कार्यकाल में पूरे बिहार के भूमि माफियाओं के खिलाफ जबर्दस्त अभियान चलाया. इतना ही नहीं सरकारी तंत्र में व्याप्त माफियाओं के खिलाफ भी उन्होंने कई कड़े निर्णय लिए.जिस वजह से प्रदेश भर के भूमि माफिया तथा राज्य के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में दीमक की तरह लग चुके माफिया तत्वों के पूरे नेक्सस के निशाने पर वे एक नंबर पर हैं.इसके बावजूद न जाने किस थ्रेटनिंग रिपोर्ट के आधार पर नीतीश पुत्र निशांत को तो जेड केटेगरी की सुरक्षा दी गई. वहीं दूसरी ओर विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा व्यवस्था को जेड प्लस से घटाकर जेड कर दिया गया.इसके अलावा भी बिहार सरकार ने कई “झंडू बाम” टाइप के नेताओं को एक्स-वाई कैटेगरी की सुरक्षा दे रखा है.जो सीधे-सीधे जनता के खून’पसीने की कमाई से अदा किए गए टैक्स के पैसों का दुरुपयोग है.


