अगले साल बिहार को मिलेगा सबसे बड़े जूट और नेचुरल फाइबर पार्क की सौगात, पूर्णिया में बनकर हुआ तैयार, जल्द होगी शुरुआत

पूर्णिया। साल 2021 अब से कुछ दिनों में समाप्त हो जाएगा। कुछ दिनों के बाद बिहार के लोग नए साल यानी 2022 का स्वागत करने के लिए तैयार होंगे। बता दें कि बीते साल 2021 में बिहार के विकास के क्षेत्र में कई सौगात मिले हैं। 2021 में बिहार में कई परियोजनाओं तथा अन्य योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। आगामी समय में बिहार के विकास में अपना अहम योगदान देंगे। इसी बीच साल 2022 के आरंभ में बिहार के लोगों को बिहार के सबसे बड़े जूट और नेचुरल फाइबर पार्क की सौगात मिलेगी। जानकारी के अनुसार इस पार्क के शुरू होने के बाद बिहार में रोजगार के अवसर में वृद्धि होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पूर्णिया को देश का सबसे बड़ा जूट और नेचुरल फाइबर पार्क की सौगात मिली थी। बताया जा रहा है कि या पार्क 2022 में शुरू हो सकता है। वही इस खबर के बाद नए साल में पूरा होने की उम्मीद ने बेरोजगारों के चेहरे पर रौनक लौटा दी है। इसके लिए भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्य स्फूर्ति परियोजना के तहत देश के सबसे बड़े जूट और नेचुरल फाइबर क्लस्टर बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। वही खबरों की मानें तो इस बार के द्वारा घरों में इस्तेमाल में आने वाली तरह-तरह की चीजों का निर्माण कलेक्टर के माध्यम से जूट और प्राकृतिक रेशे से होगा। जिले में 1000 लघु उद्योग को इसके लिए तैयार किया जाएगा। वही इस पार्क के द्वारा लोगों को ट्रेनिंग दिया जाएगा जिसके बाद वह इस क्षेत्र में काम कर अपना रोजगार में वृद्धि कर सकेंगे।

इसके लिए ट्रेनिंग के बाद उन्हें अर्टिशन कार्ड एवं भारत सरकार की ओर से उद्योग कार्ड भी दिया जाएगा। उनका का नाम एक्सपर्ट के रूप में सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने से पूरे सीमांचल के लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं नए साल में इस परियोजना से बिहार में रोजगार बढ़ने की उम्मीद जग गई है।

About Post Author

You may have missed