खबरें बाढ़ की : महिला सशक्तिकरण जरूरी, लड़की लेकर भागा, तत्कालीन थानाध्यक्ष के पैतृक आवास पर छापा

महिलाओं के अधिकार के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी : मुख्य प्रबंधक
बाढ़। बैंक आफ बड़ौदा में मंगलवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बाढ़ नगर परिषद के चेयरमैन राजीव कुमार ‘चुन्ना’ ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ट अधिवक्ता अनिल कुमार सिंहा एवं जीविका के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार शामिल हुए।
इस मौके पर बैंक आफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय, पटना से मुख्य प्रबंधक संजय कुमार एवं प्रबंधक वरुण कुमार ने महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया। इस उपलक्ष्य में बाढ़ शाखा के प्रबंधक अमित कुमार आनंद ने बताया कि आज 25 स्वयं सहायता समूह (महिला) को कुल मिलाकर 1.50 करोड़ रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया। क्रेडिट आफिसर राहुल कुमार ने सामारोह का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर बैंक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जाफरूल हासमी, सुबोध कुमार, शेखर सुमन, दीपक कुमार चौधरी, रंजीत कुमार एवं पंकज कुमार शामिल हुए।

प्रेम प्रसंग में चेन्नई से लड़की लेकर भागा, पुलिस छानबीन में जुटी
बाढ़। थाना क्षेत्र के शहरी गांव निवासी अरुण राम के पुत्र सनी कुमार कुछ दिन पहले रोजी रोजगार के लिए चेन्नई गया हुआ था। जहां उसे एक लड़की से उसकी मोहब्बत हो गई। उसके बाद उसने शादी की नियत लड़की को भगाकर अपने गांव आ गया, यहां उन्होंने कोर्ट में शादी भी कर ली है। इधर लड़की के अभिभावक के द्वारा बाढ़ थाने में लड़की की बरामदगी के लिए लगाई गई है। कई दिनों से पुलिस युवक के घर पर छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक युवक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है।

तत्कालीन थानाध्यक्ष के पैतृक आवास पर ईओयू का छापा
बाढ़। अनुमंडल के बाढ़ थाना के शहरी पंचायत में भोजपुर के सहार थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष आंनद कुमार के पैतृक आवास पर ईओयू की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की। आनंद कुमार के बड़े भाई ने बताया कि ईओयू टीम ने बंद कमरे का ताला तोड़ जांच किया पर कुछ मिला नहीं। पैतृक आवास पर बड़े भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। छापेमारी के दौरान उन्हें ड्यूटी से बुलाया गया। करीब एक से डेढ़ घंटे तक कार्यवाही चली। पूरा मामला बालू के खेल से जुड़ा बताया जा रहा है।

गैस चूल्हा से झुलसा हुआ व्यक्ति ने तोड़ा दम
बाढ़। बीते 26 फरवरी को बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव में चूल्हा पर चाय बनाने के दौरान गैस की चपेट में आ जाने से 55 वर्षीय सूरज देव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया था, जहां घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दियाञ उसकी पत्नी के द्वारा एक लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी बाढ़ पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

About Post Author

You may have missed