खबरें फतुहा की : राजस्व अधिकारी का जनता दरबार, आभार यात्रा निकाली, कारोबारी समेत तीन गिरफ्तार, शराबबंदी को ले जागरुकता अभियान,

थाना परिसर में राजस्व अधिकारी ने लगाई जनता दरबार
फतुहा। फतुहा थाना परिसर में जमीनी विवाद निपटारे को लेकर राजस्व अधिकारी पल्लवी एवं फतुहा थाना में पदस्थापित एसआई एसएन सिंह ने जनता दरबार लगाया। जमीनी विवाद से संबंधित 6 मामले जनता दरबार में आए, जिसमें 4 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि दो मामलों को अगली तारीख निर्धारित की गई। इस संबंध में राजस्व अधिकारी पल्लवी ने बताई कि 4 मामलों का जहां निष्पादन किया गया, वहीं दो मामले कागजात के अभाव में अगली तारीख निर्धारित किया गया है।

आभार यात्रा का आयोजन


फतुहा। शनिवार को शहर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जातीय जनगणना कराने के ऐतिहासिक निर्णय लेने को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा आभार यात्रा का आयोजन किया गया। आभार यात्रा का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रंधीर यादव ने किया। इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं में सतपाल सिंह आजाद, मुन्ना यादव, लालबाबू पासवान, अभय सिंह, ज्ञानचंद सिंह, अनिल पासवान, रघु पासवान, संजीत कुमार मौजूद थे।

50 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी समेत तीन गिरफ्तार


फतुहा। पटना के नदी थाना पुलिस ने शनिवार को फतेहजामपुर से चोरी की बाइक पर लदे 50 लीटर देसी शराब के साथ पटना के एक कारोबारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में फतेहजामपुर के उदय कुमार और पुणा का रहने वाला मंगेश राठौर है। इन दोनों के निशानदेही पर पटना खेमनीचक के कारोबारी अनूप पासवान को गिरफ्तार किया है। शराब की डिलेवरी अनुप पासवान को ही होनी थी। इस बात की जानकारी नदी थाना एसएचओ धर्मेंद्र प्रसाद ने दी है।

प्रखंड प्रमुख ने शराबबंदी के प्रति चलाया जागरुकता अभियान, 52 लीटर देसी शराब बरामद
फतुहा/दनियावां। शनिवार को दनियावा प्रखंड प्रमुख ब्रजेश कुमार सिन्हा ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कंचनपुर गांव में शराबबंदी के प्रति जागरुकता अभियान चलाया। इस दरम्यान प्रतिनिधियों ने गांव में घर-घर जाकर शराब नहीं बेचने तथा शराब का सेवन नहीं करने की अपील की। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि शराब के खिलाफ तथा बाल विवाह के खिलाफ गांव गांव में जागरुकता अभियान चलाए जाने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्त्वाकांक्षी योजना है। इसी के आलोक में शनिवार को कंचनपुर गांव में शराब के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के दरम्यान सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य ने ग्रामीणों को शराब नहीं बेचने व शराब का सेवन नहीं करने का शपथ दिलाया। जनप्रतिनिधियों ने घर घर जाकर जागरुक करने के दौरान 52 लीटर देसी शराब बरामद किया तथा फतुहा पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र चौधरी, सरपंच लालेंद्र राम , वार्ड सदस्य मनीष पटेल समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed