खबरें बाढ़ की : प्रेमी युगल ने रचाई शादी, कर्मियों पर कार्रवाई शुरू, सोने का चैन लेकर फरार, पटरी पर लौटने लगा है सर्वर

नाबालिग प्रेमी युगल ने भाग कर रचाई शादी, फिर पहुंचे थाना
बाढ़। थाना क्षेत्र के एक 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची अपने प्रेमी के संग भाग कर मंदिर में शादी रचा ली। बाद में लड़की के परिजनों के द्वारा जब लड़की के गुमशुदगी की शिकायत बाढ़ थाना में की गई तो प्रेमी युगल बाढ़ थाना पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। लड़की बाढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव की बतायी जाती है जबकि शादी करने वाला किशोर घोसवरी थाना क्षेत्र के शोभा ठीका गांव का है। लड़का और लड़की के परिजनों के बीच आपस में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन लड़की अपने पति के साथ रहने को लेकर जिद पर अड़ी है।

लेट से आने और पहले जाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई शुरू
बाढ़। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. नवकंज कुमार ने प्रखंड और अंचल कार्यालय से समय पूर्व फरार होने वाले प्रखंड कर्मियों को सबक सिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बीडीओ खुद कार्यालय में समय से पहले आकर बैठ गए और पूर्वाह्न 10 बजे के बाद आने वाले अधिकांश कर्मियों के अटेंडेंस काट दिया, जिसे लेकर कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी तरफ प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक अनीश फातिमा ने प्रखंड नाजिर अशोक कुमार के ऊपर बेवजह अपशब्द बोलने के साथ-साथ फटकार लगाने की शिकायत की है। फातिमा ने बताया कि वह इसकी शिकायत बीडीओ से लेकर जिलाधिकारी तक से करेंगे। वहीं दूसरी तरफ प्रखंड नाजिर अशोक कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया।

वृद्ध महिला का सोने का चैन लेकर फरार
बाढ़। बेलछी थाना क्षेत्र के चौधराईन चक इलाके में एक शादी समारोह में गई वृद्ध महिला बाढ़ स्टेशन रोड स्थित अपने घर जाने के लिए बाजार पहुंची। इस दौरान चौधराईन चक गांव के ही एक युवक ने उसे अपने पहचान का हवाला देते हुए वृद्ध महिला को घंटों बहलाते हुए एक सोने की दुकान पर ले गया और इसी के जैसा सोने का चैन बनवाने का नाटक करते हुए वृद्ध महिला के गले से चैन लेकर फरार हो गया। वृद्ध महिला ने बाढ़ पुलिस के सामने आपबीती सुनाई। इस पर बाढ़ थानाध्यक्ष राजनंदन ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है सर्वर
बाढ़। प्रखंड कार्यालय के सर्वर करीब एक सप्ताह से डॉउन और खराब रहने के चलते करीब 5,000 से भी ज्यादा विभिन्न प्रकार के आवेदन और प्रमाण पत्र लंबित पड़े हुए हैं, जिसे लेकर प्रखंड कर्मी देर रात तक लंबित कार्यों को निपटाने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार की सुबह से नेटवर्क सर्वर में कुछ सुधार आई, लेकिन वैसे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है जिन्हें जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र बनाए जाने के बाद इबीसी फॉर्म भरने के बाद प्रमाण पत्र चाहिए। सीजीएल परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 15 मई है, जिसे लेकर युवा एवं छात्रों की भीड़ प्रखंड कार्यालय में उमड़ रही है और वे परेशान नजर आ रहे हैं।

About Post Author

You may have missed