October 28, 2026

पटना में पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप, ससुर-पति गिरफ्तार

पटना । बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नहर रोड के पास नवविवाहिता का शव मिला, जो पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। मरने वाली श्रुति देवी है।

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वे बहादुपुर गुमटी के रहने वाले हैं, उन्होंने श्रुति की शादी डेढ़ महीने पहले ही रामपुर रोड के रहने वाले अमित कौशल से की थी।

लेकिन ससुराल वाले व उसका पति दहेज और रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पूरी घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए उन्होंने श्रुति के शव को फंदे से लटका दिया।

फिलहाल पुलिस ने महिला के परिजनों के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर किया है। लोगों को जब पति और ससुर की गिरफ्तारी का पता चला तो हंगामा शुरू हो गया।

लोगों ने इसका विरोध किया। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने मामले की जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को सजाने दिलवाने का आश्वासन दिया है।

You may have missed