कैमूर : शौच के लिए गई नवविवाहिता के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

कैमूर। बिहार के कैमूर जिलें के नक्सल प्रभावित थाना अधौरा की रहने वाली एक नवविवाहिता आदिवासी महिला के साथ गांव के ही 3 लोगों ने गैंगरेप किया। मामले में पीड़िता, उसके पति और उसकी सास ने गुरुवार को महिला थाना भभुआ में घटना की लिखित जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि जिले के अधौरा के एक गांव की आदिवासी महिला जो नवविवाहिता है। बुधवार की रात अकेले ही शौच के लिए घर से बाहर निकली हुई थी, तभी गांव के 3 लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
मुंह में कपड़ा ठूंसकर की दरिंदगी, 3 लोग नामजद अभियुक्त
मामले में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया। तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देन वाले तीन मे से एक नागेंद्र उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शेष दो लोगों का नाम गुप्त रखा गया है ताकि यथाशीघ्र गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। जानकारी के मुताबिक अधौरा के जिस आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की घटना घटित हुई है वह महिला वार्ड सदस्य की बहू बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस से बताया कि गैंगरेप की घटना को अंजाम देते समय उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। पीड़िता ने गांव के ही नागेंद्र उरांव की पहचान कर ली थी। अब पुलिस गिरफ्तार नगेंद्र उमराव से पूछताछ कर रही है, ताकि शेष दो लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

About Post Author