पूर्णिया में आवारा कुत्तों शिकार बनी नई नवेली दुल्हन : 4 वर्षीय मासूम को भी काटा, बच्चे की हालत नाजुक

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। वही यह पूरा मामला जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के धमदाहा दक्षिण डाकुआ डिमिया गांव का है। जहां शुक्रवार सुबह स्कूल से घर लौट रहे 4 वर्षीय मासूम को आवारा कुत्ते ने दबोच लिया। बता दे की कुत्ते ने मासूम के चहरे को नोच खाया। डॉक्टरों के मुताबिक मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले आवारा कुत्ते ने नई दुल्हन को नोच लिया। वही इस हमले में दुल्हन बुरी तरह घायल हैं। नई दुल्हन का इलाज धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। वही आवारा कुत्ते के इस हमले में जिंदगी और मौत से जूझ रहे मासूम की पहचान 4 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है। मासूम के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा छोटू रोजाना कि तरह आज सुबह स्कूल गया था।

वह स्कूल से पढ़कर अपने घर धकुआ लौट रहा था। तभी बीच रास्ते में आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बता दे की कुत्ते ने बेटे के चेहरे को नोच खाया है। बदन और पीठ, हथेली और पैर पर हमला कर दिया। बच्चे के चीखने के बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को खदेड़ा। वही इसके बाद आनन-फानन में वे बेटे को अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा लेकर पहुंची। हालांकि, बेटे की हालत काफी नाजुक होने की वजह से डॉक्टरों ने उनके बेटे को जीएमसी रेफर कर दिया। वहीं इससे पहले इस कुत्ते ने शादी कर लौट रही नई दुल्हन को अपना शिकार बना लिया। वही इस हमले में नई दुल्हन बुरी तरह घायल हो गई। हालांकि, उन्हें क्या मालूम था कि आवारा कुत्ता उनके बेटे पर हमला कर देगा। उनका बेटा इस हमले में बुरी तरह घायल है। जिंदगी और मौत से जंग लग रहा है। वहीं घटना के संबंध में GMCH के डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मासूम को काफी सीरियस इंजरी है। कुत्ते ने मासूम के माउथ के हिस्से को नोच खाया है। सर, पेट और पीठ पर भी कुत्ते ने हमला किया है। बच्चे की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

About Post Author

You may have missed