नालंदा में नीरा व्यवसायी की हत्या से हडकंप : आक्रोशित लोगों ने सड़क जमकर जताया विरोध, जांच मे जुटी पुलिस

नालंदा। बिहार के नालंदा जिलें में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े नीरा व्यवसायी को गोलियों से भून दिया। इतना पर भी मन नहीं भरने पर उसके पास रखें धारदार हथियार से गर्दन रेतकर मौत के घाट उतार दिया। वही यह घटना सिलाव थाना इलाके के लक्ष्मीपुर गांव में घटी है। वही इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब 4 घंटे तक जाम कर दिया। वही मृतक सिलाव थाना इलाके के भुई गांव निवासी 50 वर्षीय खेलावन चौधरी है। वही मृतक के पुत्र नीतीश चौधरी ने बताया की हर दिन की तरह आज भी वह ताड़ी उतारने लक्ष्मीपुर जा रहे थे। उसी दौरान पुल के समीप पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारने के बाद गला रेत दिया। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद राजगीर DSP प्रदीप कुमार ने गांव पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। वही उन्होंने ग्रामीणों को जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए और सड़क जाम हटाया जा सका। वही उन्होंने बताया की परिजन घटना का कोई मुख्य कारण नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि दो-तीन दिन पूर्व लक्ष्मीपुर गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। शायद इसी कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

About Post Author

You may have missed