मोकामा के राजद विधायक नीलम देवी दोनों बेटे के साथ पहुंची देवघर, भगवान शिव की पूजा अर्चना 

पटना। मोकामा विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद RJD विधायक नीलम देवी गुरुवार को देवघर पहुंची। वही अपने दोनों बेटों के साथ उन्होंने देवघर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोकामा में हुए चुनाव में RJD प्रत्याशी नीलम देवी ने BJP उम्मीदवार को 16741 वोटों के अंतर से मात दी थी। बता दे की चुनाव परिणाम आने के बाद नीलम देवी ने राजधानी पटना के महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की थी। वही अब नीलम देवी देवघर गई हैं। यहां उनके दोनों बेटे साथ में रहे और उन्होंने वहां पूजा की। वही उन्होंने भगवान शिव और अन्य विग्रहों का जलाभिषेक किया। जानकारी के मुताबिक नीलम देवी का पहले से तय था कि अगर वह चुनाव जीतेंगी तो देवघर मंदिर में पूजा करने जाएगी। उसी के तहत उनका देवघर जाना हुआ है। अनंत सिंह का परिवार शुरू से धार्मिक प्रवृति का रहा है। पहले भी उनकी पूजा-अर्चना करती कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। यहां तक कि चुनाव प्रचार के दौरान जब नीलम देवी मोकामा गई थी। तब उन्होंने कई दुर्गा पूजा पंडालों में हाजिरी लगाई थी। वहीं मोकामा के परशुराम मंदिर में भी पूजा करने गई थी।

वही बता दे की नीलम देवी पहली बार मोकामा से विधायक बनी हैं। हालांकि उनके पति बाहुबली अनंत सिंह वर्ष 2005 से ही मोकामा से चुनाव जीतते आ रहे हैं। बता दे की अनंत सिंह के एक मामले में सजायाफ्ता हो जाने के कारण मोकामा में उपचुनाव हुआ जिसमें अब नीलम देवी की जीत हुई है। वही उन्होंने कहा था कि उनकी जीत मोकामा के लोगों का अनंत सिंह पर विश्वास को दर्शाता है। अब वे भी अपने पति की तरह की मोकामा के लोगों के विश्वास के अनुरूप काम करेंगी। वही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमत्री तेजस्वी यादव और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात की थी। साथ ही चुनाव परिणाम के दिन पहली बार उनके दोनों बेटे भी मीडिया के सामने आए और उन्होंने खुलकर बात की। वही बता दे की चुनाव जीतने के बाद नीलम देवी अभी तक मोकामा नहीं गई हैं। माना जा रहा है कि वे अगले कुछ दिनों में मोकामा जाएंगी और वहां लोगों से मिलेंगी। चुनाव परिणाम के दिन से ही पटना स्थित उनके आवास पर हर दिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। नीलम देवी का विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह अगले शीतकालीन सत्र के दौरान होगा।

About Post Author

You may have missed