भारतीय नौसेना को मिले 3,000 अग्निवीर; पहले बैच में 341 महिलाएं भी शामिल, नौसेना प्रमुख ने दी जानकारी

नई दिल्ली। नौसेना में करीब 3,000 अग्निवीर पहुंच गये हैं जिनमें से 341 महिलाएं हैं। यह बात नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कही है। उन्होंने बताया कि अग्निवीरों के पहले बैच की रिपोर्ट आ चुकी है, लगभग 3000 अग्निवीर शामिल हो चुके हैं जिनमें से लगभग 341 महिलाएं हैं। अगले साल हम महिला अधिकारियों को सभी शाखाओं में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, न कि केवल 7-8 शाखाओं में जो आज तक सीमित हैं। नौसेना प्रमुख ने आगे कहा कि हाल की वैश्विक घटनाएं यह रेखांकित करती हैं कि हम अपनी सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकते,हमें सरकार ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर स्पष्ट दिशा दिखायी है। शीर्ष नेतृत्व के साथ नौसेना की प्रतिबद्धता है कि हम 2047 तक आत्मनिर्भर नौसेना रूप में खड़े होंगे।
भारतीय नौसेना 2027 तक आत्मनिर्भर बनेगी : एडमिरल आर हरि कुमार
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष जैसी हाल की वैश्विक घटनाओं ने दर्शाया है कि हम अपनी सुरक्षा जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। हमने सरकार से कहा है कि भारतीय नौसेना 2027 तक ‘आत्मनिर्भर’ बन जाएगी। समुद्री सुरक्षा की अहमियत पर अधिक बल दिया गया।

About Post Author

You may have missed