डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 138वीं जयंती पर सीएम और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

पटना। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की आज तीन दिसंबर को 138 वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर पटना के राजेन्द्र चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं बिहार दौरे पर आए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर रामनाथ कोविंद ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि संयोग से उनकी जयंती पर आज पटना आना हुआ है और आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच जाकर साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया। दरअसल डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 138वीं जयंती के मौके पर राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुंचे। जहां दोनों ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने यहां विजिटर बुक पर लिखकर देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के प्रति अपनी श्रद्धां व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

About Post Author

You may have missed