August 27, 2026

PATNA : 72वां जंयती पर याद किए गए भाजपा के कद्दावर नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा

पटना। भाजपा के कद्दावर नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 72वां जंयती के अवसर पर राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क में उनके आदमकद प्रतिमा पर मंत्री तथा दिवंगत नेता के पुत्र नितिन नवीन ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्व. नवीन सिन्हा को श्रद्धाजंलि देने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर, जदयू नेता कमल नोपानी, गोविंद बंसल तथा संतलाल राय भी मौजूद थे।
ज्ञात हो कि 90 के दशक में भाजपा के प्रचार प्रसार तथा लोगों के बीच में पैठ बनाने में नवीन सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। वे लगातार तीन बार बिहार विधानसभा में  पटना पश्चिम विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। बिहार में स्व. नवीन सिन्हा ने अपने राजनीतिनिक जीवन के कालखंड में युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम का गठन पूरे बिहार में किया था।

You may have missed