राष्ट्रीय एकता दिवस : महाप्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलायी राष्ट्रीय एकता की शपथ

हाजीपुर। भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रविवार को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस पर पूर्व मध्य रेल मुख्यालय प्रांगण में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी गयी। तत्पश्चात सभी उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भावभीनी श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी जेकेपी सिंह, मुख्य सुरक्षा आयुक्त एस. मंयक सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भारती शर्मा सहित संगठन की अन्य सदस्याएं तथा पूर्व मध्य रेल के यूनियन-एसोसिएशन संगठन के पदाधिकारी, अधिकारी एवं रेलकर्मी उपस्थित थे।


इस दौरान महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, अखंडता, सुरक्षा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करने का आह्वान किया। इसके उपरांत महाप्रबंधक ने रेल सुरक्षा बल एवं स्काउट्स एंड गाईड के सदस्यों के परेड का निरीक्षण किया एवं गुब्बारे उड़ाकर एकता संदेश दिया।
एकता दौड़ का किया गया आयोजन
इसके उपरांत मुख्यालय प्रांगण में एकता दौड़ का अयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महाप्रबंधक अनुपम शर्मा एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भारती शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस एकता दौड़ में महाप्रबंधक सहित पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

About Post Author

You may have missed