राजधानी पटना में छठ पूजा की तैयारी में जुटा नगर निगम, नवंबर तक पटना में बनेगें 93 घाट

पटना। राजधानी पटना में आगमी छठ महापर्व की तैयारी में पटना नगर निगम जुट चूका है। जानकारी के अनुसार, पटना निगम क्षेत्र में सभी 93 घाटों को 6 नवंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है। जिसके बाद 7 नवंबर से छठ व्रतियों के लिए साफ-सुथरा छठ घाट उपलब्ध करा दिया जाएगा। बता दे की घाटों की सफाई पटना में तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण की सफाई चार नवंबर तक पूरी करने के बाद पांच नवंबर से हर घाट के एक किलोमीटर का दायरा नो टॉलरेंस एरिया घोषित कर दिया जाएगा। इसके साथ साथ 4 नवंबर तक नगर निगम पहले चरण में सभी घाटों की सफाई करने के बाद प्रत्येक घाट और उसके एक किलोमीटर के दायरे को साफ और स्वच्छ रखेगा।

नो टॉलरेंस एरिया में आस-पास के लोग जहां-तहां कूड़ा-कचरा नहीं फेकेंगे। गंगा नदी समेत एक किलोमीटर के दायरे में गंदगी फैलाने वाले लोगों को चिह्नित किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके लिए अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता को जिम्मेवारी दी गई है। बताया जा रहा हैं कि 18 दिनों में पांच अंचलों के 93 घाटों को तैयार करना है। वहीं इसमें से सुरक्षित और खतरनाक घाटों को चिन्हित भी करना है। ऐसे में नगर निगम ने अपने स्तर से छठ महापर्व को लेकर घाटों को तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है।

About Post Author

You may have missed