राजधानी पटना के बहुमंजिला इमारत बापू टावर का निर्माण शुरू, जानिए कब हो जाएगा तैयार

पटना। राजधानी पटना को जल्दी ही एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक बिहार का सबसे बड़े  बहुमंजिला बापू टावर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पटना के गर्दनीबाग इलाके में बन रहा बहुमंजिला बापू टावर  6 मंजिला और 7 एकड़ के एरिया में फैला होगा। यह बापू टावर महात्मा गांधी को समर्पित होगा।

कुछ महीने पहले ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भवन निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में बहुमंजिला बाबू बनाने की मंजूरी दी थी। जिसके बाद बहुमंजिला बापू टावर का निर्माण होना है। इसका डिजाइन भी प्रस्तुत किया जा चुका है। इसका निर्माण आधुनिक तरीके से होगा और यह भूकंप रोधी होगा। इसी साल के अंतिम महीने तक इसका निर्माण का कराए जाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

बापू टावर को बनाने में 85 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें महात्मा गांधी से जुड़ी ऐतिहासिक यादों को संयोजकर रखा जाएगा। यहां आने वाले लोग इसका दर्शन कर पाएंगे। बापू टावर में लोगों के लिए लिफ्ट की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। गांधी से जुड़ी ऐतिहासिक यादों को संयोजकर रखा जाएगा। यहां आने वाले लोग इसका दर्शन कर पाएंगे।

About Post Author

You may have missed