यूपी की चुनावी सभा में बीजेपी पर बरसे मुकेश सहनी, बोले- धनुर्धर बना हूं तो लक्ष्य भी साधूंगा

मऊ। विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने भाजपा पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा है। बिहार के पशुपालन मंत्री ने कहा कि महाभारत का एकलव्य बनना उन्हें मंजूर नहीं। अगर वे धनुर्धर बने हैं तो लक्ष्य भी साधेंगे। उन्होंने मतदाताओं से भी एकलव्य नहीं बनने का आह्वान किया और कहा अगर समर्पण भाव से धनुर्धारी बनें तो किसी गुरु को अंगूठा काटकर देने की जरूरत नहीं। सहनी शुक्रवार को मऊ जनपद के मधुबन स्थित पाती खेल मैदान में मधुबन विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी भरत सिंह के पक्ष में चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि पिछड़ों के नाम पर वोट लेकर सत्तासुख भोगने वाले भाजपा के नेता आज उनकी सुध नहीं ले रहे हैं। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवज्योति ने कहा है कि यूपी में वहां की जनता एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। उसके निशाने पर भाजपा है। जनता समझ चुकी है कि भाजपा ने देश को 100 वर्ष पीछे ढकेल दिया है। एक रैली में जनता को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि भाजपा राम राज्य की बात कर रही है, लेकिन निषादों की चर्चा के बिना रामराज्य की बात अधूरी है।

सहनी ने BJP पर एक बार फिर लोगों को ठगने का आरोप लगाया

इन दिनों अपनी ही सहयोगी पार्टी बीजेपी पर हमलावर दिखाई दे रहे मुकेश साहनी ने चुनावी सभा के दौरान बीजेपी पर लोगों को ठगने का आरोप लगाया। बता दें कि इसके पूर्व भी वह लगातार बीजेपी पर उत्तर प्रदेश के अंदर हमलावर है जिसको लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है। मुकेश साहनी के अलावे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के विरुद्ध एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा ने देश को सौ साल पीछे धकेल दिया है। जात-पात की राजनीति करने वाले भाजपाइयों को पूरे उत्तर प्रदेश की जनता मिलकर सत्ता से बाहर करेगी। देव ज्योति ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) ने उत्तर प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आकर निषादों के अधिकार के लिए काम करेंगे।

About Post Author

You may have missed