August 14, 2026

बक्सर में मां ने अपनी तीन बेटियों को दिया ज़हर, पुत्र ना होने पर अवसाद में आकर खौफनाक कदम

  • एक दिन पूर्व देवरानी को पुत्र होने के बाद डिप्रेशन में थी महिला, पुलिस की पूछताछ में कबूल किया जुर्म

बक्सर। बिहार के बक्सर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ही तीन बेटियों को जहर खिलाकर मार डाला। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गाय घाट गांव की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई है। इस संबध में बताया जा रहा हैं की महिला पुत्र नहीं होने के कारण अवसाद में रह रही थी और आखिरकार उसने परेशान होकर अपनी तीनों बेटियों की जान ले ली। मृत बच्चियों की उम्र 11 साल, 8 साल और 6 साल बताई गई है। आरोपी महिला को सुनील यादव की पत्नी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद तीनों बच्चों की मां को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की तो पहले मामला उलझता दिखा। वही सख्‍ती से पूछताछ के बाद मां ने पूरा राज उगल दिया।

जानकारी के अनुसार, सुबह बच्चियों की दादी चाय पत्ती मंगाने के लिए बड़ी पोती को जगाने पहुंची तो कमरे में अंधेरा था। आवाज लगाने पर बच्‍च‍ियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी इसके बाद दादी ने जैसे ही बच्ची के शरीर को हाथ लगाया तो उनका बदन ठंडा देखकर चौंक गई। परिवार के लोगों ने आकर देखा तो सभी बच्‍च‍ियां दम तोड़ चुकी थीं। दूसरी तरफ, उनकी मां घर से गायब थी। इस घटना की डुमरांव एएसपी कुमार राज ने घटना की पुष्टि करते बताया कि पुलिस की पूछताछ बच्चों की मां पिंकी देवी ने बताया कि तीन-तीन बेटियां होने से वह पहले ही चिंतित रहा करती थी। एक दिन पूर्व देवरानी को पुत्र होने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई और तीनों बेटियों को जहर खिलाकर मार डाला। ब्रह्मपुर पुलिस के अनुसार मृतक बच्चों के पिता सुनील यादव दिल्ली के किसी कम्पनी में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वे भी दिल्ली से आ रहे हैं।

You may have missed